भाजपा से जीत की किरण, हरिद्वार मेयर पद पर क्यों भारी जैसल परिवार….
चुनाव की नाव में बरसों का व्यवहार, शालीनता, सक्रियता और संघर्ष खेवनहार के रूप में विजय पथ प्रशस्त करता है कुछ इसी तरह हरिद्वार मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल की पृष्ठभूमि चुनाव में भाजपा का पलड़ा पहले दिन से भारी किये हुए है, हरिद्वार नगर निगम में जैसल परिवार का दबदबा सिर्फ राजनीतिक रूप से ही नहीं वरन उनकी सामाजिक सक्रियता और प्रभाव का भी परिणाम बनकर उभरा है किरण जैसल के पति सुभाष चंद का निगम की राजनीति का लंबा अनुभव रहा है हरिद्वार विधायक मदन कौशिक की अगुवाई में भाजपा संगठन एकजुटता के साथ पहले दिन से मोर्चे पर डटा हुआ, उधर कांग्रेसी खेमा चुनावी गणित की जुगलबंदी में जीत का सेहरा सजाएं हुए है लेकिन गुटबाजी के गहरे दंश को लंबे समय से जूझ रही कांग्रेस को जीत की नांव में बैठने का कोई प्लान भी नहीं सूझता दिखाई पड़ रहा….
मौकों को गवाने में महारथ प्राप्त कांग्रेस फिलहाल बिना किसी रणनीति के रण में आगे बढ़ रही है तो बसपा जनाधार को संभाल कर अपना राजनीतिक जीवन बचाना चाहती है, ऐसे में हरिद्वार मेयर पद की कुर्सी पर कमल खिलने की संभावना लगातार बढ़ रही है।

