अपराध मुक्त उधम सिंह नगर की तरफ बढ़ते पुलिस के कदम, कैसे रात्रि गश्त में हत्थे चढ़ रहे शातिर…

0

उधमसिंहनगर: चोंकाना पुलिस तो ढेर अपराधी… उधम सिंह नगर पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था ने जहां जनपद वासियों को राहत की सांस प्रदान की है तो वहीं अपराधियों की जान पर आफत मंडरा रही है एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस गश्त से लेकर सुरक्षा इंतजामों को लगातार मजबूत किया जिसके नतीजतन चोर चोरी करने के नियत स्थान को।निशाना भी नहीं बना पा रहे, जनपद में पुलिस की रात्रि गश्त ने अपराधियों की किले बंदी की जिसका उदाहरण 21 जनवरी की रात देखने को मिला, बैंक एटीम को निशाना बना रहे शातिर बदमाश को गश्ती टीम ने धर दबोचा इस दौरान पुलिस टीम की मुठभेड़ भी हुई, जानिए पूरा घटनाक्रम…

दिनांक 21 जनवरी की रात्रि को ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र मे पुलिस के गश्ती दल ,गश्त कर रहा था तभी क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक में एक संदिग्ध के होने की आहट सुनाई दी। नजदीक जाकर देखा तो बदमाश बैंक की खिड़की तोड़कर उसके एटीएम को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया और बैंक के अंदर घुस गया है, गश्ती दल द्वारा तुरंत मौके पर उसको पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसका एक साथी और है जो मोदी मैदान के पास उसका इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा उसे साथ लेकर मोदी मैदान ले जाया गया। जहां से वह घने कोहरे का फायदा उठा कर अचानक गच्चा देकर झाड़ियों के अंदर भाग गया तथा अगले ही पल उसके द्वारा झाड़ियों के पास से गश्ती दल पर फायर किया गया , पुलिस पार्टी द्वारा अपने रक्षण में फायर किया गया जिस पर अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया है, तत्पश्चात देखने पर उसके बगल मे खोखा कारतूस और तमंचे के अतिरिक्त एक बैग भी पड़ा था ,पूछने पर उसने बताया कि उसका साथी नाजिम निवासी बिलासपुर जो यहां उसके इंतजार में  था। जो मौके से  फरार हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के अन्य साथी नाजिम की तलाश की जा रही है। अभियुक्त भूप सिंह बिलासपुर का रहने वाला है इसका पूर्व में बिलासपुर में आपराधिक इतिहास होना ज्ञात हुआ है, सरहदी जनपदों और उत्तर प्रदेश से इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है अभियुक्त सरकारी अस्पताल में उपचार आधीन है, जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed