December 6, 2025

महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने किया रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन, डिप्टी सीएम रहे मौजूद…

0

 संत और सामाजिक परोपकार के बिना सामाजिक उत्थान संभव नहीं है आज रोटरी क्लब के कार्यक्रम में सेवा जगत के प्रतिनिधियों को धर्म और अध्यात्म के प्रख्यात ज्ञाता महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश का मार्गदर्शन प्राप्त होता देखा गया…

 मुरादाबाद में विश्व प्रसिद्ध सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रोटरी क्लब के मंडलीय अधिवेशन का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया, देश विदेश में हिंदू धर्म ज्ञान एवं आध्यात्मिक जगत में विशेष स्थान रखने वाले महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने बड़ी संख्या में उपस्थिति प्रतिनिधियों को भी संबोधित किया।

सेवा और परोपकार के इस पावन आयोजन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, सदस्य विधान परिषद जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक रितेश गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह चौहान सहित अनेक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर लोककल्याण और निः स्वार्थ समाज सेवा की भावना को समाज में ओर अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed