डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पलटी पुलिस की गाड़ी, जानिए पूरा मामला…

0

रुद्रपुर: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को पंजाब के तरन तारण से गिरफ्तार कर विशेष टीम उधम सिंह नगर ला रही थी.. इसी दौरान काशीपुर में केवीआर हॉस्पिटल के पास हाइवे कोतवाली क्षेत्र में जिस वाहन से पुलिस कर्मी और सरबजीत आ रहे थे उसका टायर फट गया और वाहन सड़क से नीचे गिरकर पलट गया। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस की पिस्टल लेकर गेहूं के खेत में घुस गया। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया, पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई में आरोपी सरबजीत के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जबकि तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया की 

सभी को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed