February 5, 2026

समय के साथ बढ़ता गया प्रमुख सचिव आर के सुधांशु की प्रमाणिकता और कार्यशैली का प्रभाव, मिली बड़ी जिम्मेदारी…

0

कार्यशैली का प्रभाव और प्रमाणिकता का दम आज भी उत्तराखण्ड के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी में अनवरत दिखाई पड़ता है जब कुछ अधिकारियों पर गंभीर मामलों में जांच का दौर चलता है तब एक आईएएस अधिकारी निरंतर अपना भरोसा अपनी कार्यशैली के दम पर कायम रखता है और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए अहम जिम्मेदारी  राज्य सरकार द्वारा सौंपी जाती है ऐसे कर्मठ अधिकारी का नाम आर के सुधांशु है जो राज्य को बतौर प्रमुख सचिव सेवाएं दे रहे है…

राज्य की आर्थिक व्यवस्था को संबल प्रदान करना हो या जनपद हरिद्वार जैसे कई जिलों में विकास कार्यों को तीव्र गति प्रदान करना, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु ने हमेशा अपनी प्रभावी कार्यशैली से विकास कार्यों को धरतल पर साबित किया, बीते दशकों में किसी भी सत्ताधारी दल ने आर के सुधांशु की कार्ययोजना की पारदर्शिता का लोहा माना, आज ब्यूरोक्रेसी में उनकी ये चमक लगातार उनके द्वारा जनकल्याण की भावनाओं को आत्मसात करने का परिणाम है…

वाराणसी में होने वाली इस 25वीं मध्य क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, खास बात यह है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे, जिसमें उत्तराखण्ड सरकार के दो मंत्री भी नामित किये गए है…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed