बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी कर हरियाणा भागा आरोपी, एसएसपी माणिकांत मिश्रा ने तुरंत टीमें लगाकर किया खुलासा, जानिए पूरा मामला…

0

शातिर कितना भी हो अपराधी उधमसिंहनगर पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पायेगा, उधमसिंहनगर एसएसपी माणिकांत की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कई राज्यों में ठिकाने बदलने के बाद भी पुलिस ने शातिर लूटेरे को धरदबोचा, ताजा मामला बैंक में 29 करोड़ से ज़्यादा की धोखाधड़ी से जुड़ा है, जानिए कैसे पुलिस ने परत दर परत मामले को खोल दिया, जो पुलिस सतर्कता और सूझबूझ का परिणाम….

उधमसिंहनगर पुलिस ने इंडसइंड बैंक, रुद्रपुर शाखा से 29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य अभियुक्त रामकुमार उर्फ चेयरमैन को हरियाणा के सोनीपत जिले से गिरफ्तार किया…

 रामकुमार ने अपने संगठित अपराधी गिरोह के साथ मिलकर फर्जी चेकों का उपयोग कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और भूमि अधिग्रहण अधिकारी (CALA) के बैंक खातों से विभिन्न राज्यों में 29 करोड़ से अधिक रुपये की अवैध निकासी की। इस गिरोह की योजना लगभग 300 करोड़ रुपये की और धोखाधड़ी करने की थी, किंतु उधम सिंह नगर पुलिस की त्वरित और सजग कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। 

गिरफ्तारी में अहम कड़ी यह रही कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने की योजना बना रहा है, जिसके आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी रामकुमार कोई सामान्य अपराधी नहीं है। वह दिल्ली और हरियाणा में हत्या, लूट, धोखाधड़ी आदि के 18 से अधिक मामलों में वांछित है।

वह पूर्व में अपने गांव की सहकारी समिति का चेयरमैन रह चुका है और एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

आरोपी रामकुमार महंगी जीवनशैली, अवैध संबंधों व अय्याशी का आदी है, और अक्सर ठिकाने बदलता रहता था

रामकुमार लगातार पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि वह सरोगेसी के जरिए पिता बनने का प्रयास कर रहा है, तो इसी सूचना के आधार पर जाँच को आगे बढ़ाया गया। अंततः पुलिस ने उसे हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र से सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. निरीक्षक संजय पाठक – प्रभारी, SOG ऊधमसिंहनगर

2. उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा – विवेचक, थाना कुंडा

3. कांस्टेबल 182 ललित कुमार

4. कांस्टेबल 243 गिरीश पाटनी

 अभियुक्त की गिरफ्तारी पर घोषित 25,000 रुपये के इनाम के अलावा एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार प्रदान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed