February 4, 2026

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के हत्थे चढ़ा कुख्यात हथियार तस्कर मौ. असीम, उधमसिंहनगर पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क…

0

एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और रुद्रपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अन्तर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात्रि एक कुख्यात वैपन तस्कर मौ. आसीम को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 04 ऑटोमैटिक पिस्टल, 01 बन्दूक और 40 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।  गिरफ्तार अभियुक्त का सीधा संबंध वर्ष 2016 के बहुचर्चित नाभा जेल ब्रेक काण्ड से रहा है, जहाँ उसने कुख्यात गैंगस्टरों को कारतूस मुहैया कराए थे। एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके पास से निम्न सामग्री बरामद हुई है:

04 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन (32 बोर)

01 अवैध बन्दूक डबल बैरल (12 बोर इंडियन ऑडिनेंस)

30 कारतूस (12 बोर)

10 कारतूस (32 बोर)

01 मोटरसाइकिल (तस्करी में प्रयुक्त)

एसटीएफ की पूछताछ में अभियुक्त के गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि का खुलासा हुआ है जिसमें साल 2016 में पंजाब के नाभा जेल ब्रेक काण्ड में अभियुक्त मौ. आसिम की संलिप्तता सामने आई थी। उसने जेल ब्रेक के अभियुक्तों/कुख्यात गैंगस्टरों को कारतूस उपलब्ध कराए थे, जिनका उपयोग इस सनसनीखेज घटना में किया गया था। इस मामले में वह लगभग साढ़े छः साल तक पटियाला जेल में निरुद्ध रहा था।

अभियुक्त मौ आसिम बाजपुर स्थित नक्श गन हाऊस (जो उसके भाई के नाम पर है जिसे यह चलाता था। साल 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा भी इसी गन हाऊस पर रेड की गई थी, जिसके बाद NIA पूछताछ के लिए दोनों भाइयों को अपने साथ ले गई थी।

 फ़िलहाल एसटीएफ द्वारा अभियुक्त मौ. आसिम से कोतवाली में गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके अन्तर्राज्यीय नेटवर्क और इस अवैध वैपन तस्करी रैकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। एसटीएफ का यह ऑपरेशन उत्तराखण्ड में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: मौ. आसिम पुत्र शकील अहमद

उम्र: 32 वर्ष

पता: निवासी ग्राम धनसारा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर।

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीमः-

1. निरीक्षक एम0पी0 सिंह 

2. उ0नि0 बृजभूषण गुररानी

3. अ0उ0नि0 प्रकाश भगत

4. हे0कान0 गोविन्द बिष्ट

5. हे0कानि0 रियाज अख्तर

6. हे0कनि0 जगपाल सिंह

7. हे0कानि0 सुरेन्द्र कनवाल

8. हे0कानि0 दुर्गा पापड़ा

9. कानि0 गुरवंत सिंह 

थाना रूद्रपुर टीमः-

1. निरीक्षक मनोज रतूडी

2. उप निरी0 प्रियांशु जोशी

3. उप निरी0 देवेंद्र सिंह मेहता

4. अ0उप निरी0 अमित कुमार

चौकी दोराहा, थाना बाजपुर टीम-

1.उप निरी0 जगदीश तिवारी 2.कानि0 गिरजा शंकर 3.कानि0 नरेंद्र सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed