ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में हुआ ‘संविधान के 75 वर्ष’ कार्यक्रम का आयोजन, सुप्रीम कोर्ट जस्टिस उज्ज्वल भूयान हुए शामिल…
देहरादून: शिक्षा जगत में वैश्विक पहचान रखने वाले ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित “संविधान के 75 वर्ष” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति उज्जवल भूयान शामिल हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान जीवंत दस्तावेज है और सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसलों से नागरिक अधिकारों को मजबूत किया है। जस्टिस भूयान ने छात्रों को आत्मविश्वास और बदलाव के लिए तैयार रहने का संदेश दिया तथा न्याय व्यवस्था में तकनीक के सकारात्मक उपयोग पर जोर दिया।
“संविधान के 75 वर्ष” कार्यक्रम को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी औऱ स्कूल ऑफ लॉ ने संयुक्त रूप से आयोजित किया।
