February 28, 2026

मां नन्दा राजजात यात्रा को लेकर धामी सरकार ने तेज की तैयारी, सीएम धामी ने दी कई विकास कार्यों की मंजूरी…

0

धर्म, संस्कृति और असीम आस्था की प्रतीक मां नन्दा राजजात यात्रा-2026 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा मार्गों पर अवस्थापना विकास हेतु ₹3.08 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।

जनपद चमोली में थराली, कर्णप्रयाग, देवाल और नारायणबगड़ विकासखण्डों में पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।

चैपड्यों, नौटी, सरकोट और भगोती में बड़ी वाहन क्षमता वाली सरफेस पार्किंग और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिलेंगी और क्षेत्रीय आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। धामी सरकार ने यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed