February 5, 2026

डीएम हरिद्वार का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था  पर दिये निर्देश…

0

Oplus_131072

हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे डीएम ने अस्पताल की ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, कर्मचारियों की उपस्थिति और साफ सफाई की व्यवस्था को देखा। अस्पताल में साफ सफाई ठीक ना मिलने पर अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग और महिला अस्पताल परिसर में नई बनकर तैयार हुई बिल्डिंग का भी बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने जानकारी दी की जिला अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हालत में है जल्द ही इस बिल्डिंग को निष्प्रयोज्य घोषित कर नई बिल्डिंग का निर्माण होना है। इसके लिए अस्पताल को 200 बेड वाली नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed