चंद मिनटों की बदमाशी, शातिर आये घुटनों पर, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लिया कड़ा एक्शन…

0

गुंडागर्दी की गर्दिश अगर अपराधियों के सिर पर चढ़ी हुई हो तो एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस इस गर्दिश को तय समय सीमा में उतार देगी… इसका ताजा उदाहरण हाल की एक घटना में देखने को मिला जिसमें कुछ युवाओं को चंद मिनटों की बदमाशी भारी पड़ गयी, जानिए क्या था पूरा मामला…

बीती 10 जुलाई को कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रा चौक के पास एक क्रेटा कार में सवार कुछ युवकों ने पुलिस पर गाली-गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी तथा वाहन रोकने के प्रयास पर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए थे।

मामले को तत्काल गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली रुद्रपुर तत्काल एफआईआर संख्या 340/2025 अंतर्गत धारा 121(1), 126(2), 132, 221, 324(3), 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर मामले का तुरंत खुलासा करने का निर्देश दिया…

 एसओ कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज, वाहन नंबर, सर्विलांस व SOG की मदद से अभियुक्तों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई।

 कल दिनांक 12.07.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सफेद रंग की कार में बिलासपुर से रुद्रपुर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने वाहन भगाया तथा पीछा करने पर बारादरी के पास एक खेत में गाड़ी छोड़ दी। पुलिस द्वारा चारों ओर से घेराबंदी करने पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी। जिसके बाद तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान आरोपियों से दो तमंचे (315 बोर) और दो खाली कारतूस एक रामपुरी चाकू एक क्रेटा कार (UK18E9855), जिसकी नंबर प्लेट डिग्गी से बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. रिशु श्रीवास्तव पुत्र शिवसागर श्रीवास्तव, निवासी बड़ी अहेरी, थाना बगाली, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार – छतरपुर, थाना पंतनगर (घायल)

2. खुशनूद पुत्र मकसूद अंसारी, निवासी ग्राम धीमरखेड़ा, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

3. वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की पुत्र तेतर साहनी, निवासी वार्ड नं. 37 दरियानगर, थाना रुद्रपुर

 घायल अभियुक्त का उपचार जिला अस्पताल रुद्रपुर में कराया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं नई दिल्ली आदि स्थानों पर तमंचा दिखाकर लूट, छिनौती आदि घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

1.मनोज रतूड़ी – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर

2. उ. नि. नवीन बुधानी

3. उ. नि. प्रियांशु जोशी

4. उ. नि. चन्दन सिंह बिष्ट

5. उ. नि. प्रदीप कोहली

6. उ. नि. दीपक बहुगुणा

7. अप. उ0नि. नवीन जोशी

8. का. नापु महेन्द्र कुमार

9. का. नापु गणेश धानिक

10. का. यशपाल सिंह मेहता

11. का. कृष्णा टम्टा

12. का. प्रवीण गोस्वामी

13. का. चालक नरेश जोशी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed