अर्धकुंभ का होगा भव्य दिव्य आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक…
धर्मनगरी हरिद्वार में ‘अर्धकुंभ’ की तैयारियों की गूँज अभी से सुनाई देने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी अर्धकुंभ मेले के आयोजन को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए कमर कस ली है। जिसके मद्देनजर आज मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुँचकर आला अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु और सुरक्षित रूप से सुनिश्चित की जाएं जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधाएं ना हो सके।

