February 4, 2026

वृंदावन में होगा गीतानंद महाराज की पुण्यतिथि का भव्य आयोजन, पूर्व भाजपा संगठन महामंत्री गोविंदाचार्य सहित कई हस्तियां होंगी शामिल…

0

Oplus_131072

मथुरा: भाजपा विचारक व महामंत्री संगठन रहे के एन गोविंदाचार्य हाईकोर्ट के पूर्व जज एस एस कुलश्रेष्ठ प्रसिद्ध धर्माचार्य ब्रह्मलीन राष्ट्र संत गीतानंद महाराज को पुष्पांजलि देने के लिये वृंदावन 23 नवंबर को वृंदावन आएंगे, राष्ट्र संत गीतानन्द महाराज की 21वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम भव्य रूप से वृंदावन के गांधी मार्ग पर स्थित गीता आश्रम में मनाया जाएगा।

गीतानंद महाराज कारगिल युद्ध में प्रधानमंत्री कोष में 11 लाख एवं कोविड के दौरान उनकी ट्रस्ट द्वारा 11 लाख पीड़ितों की सहायता के लिए दान देने से देश भर में चर्चित रहे।

मुमुक्षु मंडल व गीता आश्रम वृन्दावन के प्रमुख महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी अवशेषानन्द महाराज ने बताया कि इस भव्य आयोजन में अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा आदि देशों में रहने वाले महाराजश्री के शिष्य-अनुयायी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

इस अवसर पर हजारों साधुओं को तथा जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र-कंबल आदि वितरित किया जाएगा, 23 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा के बाद विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। डॉ. स्वामी अवशेषानंद ने बताया कि ब्रह्मलीन संत गीतानन्द महाराज ने अपने जीवन के आखिरी समय जनहितकारी कार्यों से समाज के प्रत्येक वर्ग की मदद करने का प्रयास किया था। उत्तर भारत के वे ऐसे महान संत थे जो घट- घट में भगवान के दर्शन करते थे तथा जिनका कार्य क्षेत्र उनके द्वारा देश के विभिन्न भागों में स्थापित किए गए आश्रमों के साथ आश्रम के बाहर भी था। उनकी आराधना का मूल मंत्र था “प्रभु तुम हरौ जनन की पीर”।

वे ऐसे महान बिरले संत थे जिन्हें गीता न केवल कंठस्थ थी बल्कि गीता को उन्होंने अपने जीवन में उतारा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed