February 10, 2026

डीएम अल्मोड़ा अंशुल सिंह की संवेदनशीलता, बुजुर्ग महिला को नहीं मिल रहा था बिजली कनेक्शन, डीएम ने तत्काल दिए कनेक्शन के निर्देश…

0

Oplus_131072

अल्मोड़ा; उम्मीद की किरण, अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह की संवेदनशीलता सुदूर गांव की वृद्ध महिला के घर में बिजली पहुँची तो खुशियों की उजली सुबह हो गयी… जनपद अल्मोड़ा की तहसील रानीखेत अंतर्गत मजखाली के निकट ग्राम कारखेत में लीला देवी के आवास में लगा विद्युत कनेक्शन ने उनकी अधूरी इच्छा को पूरा कर उनके जीवन को सुविधापूर्ण बनाया….

बीते दिनों मीडिया के माध्यम से अल्मोड़ा डीएम अंशुल सिंह को पता चला कि कारखेत निवासी लीला देवी का घर विद्युत विहीन है, वे काफी समय से विद्युत सुविधा से वंचित हैं। मामले के जिलाधिकारी अंशुल सिंह के संज्ञान में आने के पश्चात उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद ग्राम कारखेत निवासी लीला देवी पत्नी स्व. बिहारी राम के आवासीय भवन में विद्युत विभाग से समन्वय कर बिजली कनेक्शन स्थापित कराया गया।

लीला देवी के घर में पिछले काफी समय से विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कई बार इसके लिए सरकारी दफ्तर में शिकायत भी की थी। जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में उनके घर में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया।

इसके साथ ही, ठंड के मौसम को देखते हुए लीला देवी को सर्दी से बचाव हेतु कंबल का वितरण भी किया गया।

वृद्ध महिला की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह की इस तत्काल प्रभावी एक्शन ने मानवीय संवेदनाओं की एक जीवंत मिसाल प्रस्तुत की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed