श्री राम दरबार माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर की वर्षगांठ, प्रयागराज के पवित्र जल की हुई वर्षा, जानिए कार्यक्रम क्यों रहा विशेष?
देहरादून: श्री राम दरबार माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आज मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम लला के अयोध्या धाम में स्थापित मंदिर की वर्षगांठ को श्रद्धालुओं द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
श्री राम दरबार में स्थापित मूर्तियों को प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए पवित्र अमृत जल से स्नान करा नए वस्त्र आभूषण धारण कराए गए एवं विशेष पूजा अर्चना के साथ आरती की गई, भगवान श्रीराम के प्रिय बेरों और अयोध्या धाम से लाए गए प्रसाद का भोग लगाया गया इस दौरान मंदिर के संस्थापक आचार्य डा.बिपिन जोशी ने कहा कि हमने जहां तिथि के हिसाब से भी प्रथम वर्षगांठ मनाई और आज तारीख के अनुसार भी वर्षगांठ मना रहे हैं उन्होंने सभी सनातन धर्म के अनुयायियों का आह्वान किया हमे तो रोज ही उत्सव मनाना चाहिए मंदिर यों ही नहीं मिला है 500 सालों का संघर्ष, हजारों धर्म रक्षकों की प्राणों की आहुति और उच्चतम न्यायालय ने सैकड़ों साक्ष्यों के आधार पर मंदिर के पक्ष में फैसला दिया तब यह शुभ दिन आया है।
वर्षगांठ के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया, भक्तों को रामनामी पटके पहना कर प्रयागराज महाकुंभ के अमृत जल का छिड़काव किया गया व अयोध्या धाम से लाया गए प्रसाद का वितरण किया गया, इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी, वैभव जोशी, पंडित गणेश बिजलवान, पंडित अरविंद बडोनी, हर्षपति रयाल, ऋषिपाल आदि का विशेष रूप से उपस्थित रहे।



