सीएम हेल्पलाइन का बेहतर क्रियान्वयन, कुशल प्रशासनिक दक्षता रही है सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र की पहचान, अब मिली हरिद्वार में बड़ी जिम्मेदारी….
हरिद्वार: उत्तराखंड में पारदर्शी प्रशासनिक कार्यप्रणाली और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रिय पहल सीएम हेल्पलाइन का चमोली सहित विभिन्न जिलों में बेहतर क्रियान्वयन के लिए मजबूत छवि रखने वाले डॉ ललित नारायण मिश्र को उत्तराखंड शासन द्वारा हरिद्वार का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया।
डॉ ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। नवनियुक्त सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि अपना कार्य पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें उन्होंने कहा कि जो भी आमजन मानस अपनी समस्याएं लेकर विकास भवन में पहुंचते है तो उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि किसी अधिकारी एवं कार्मिक को कार्य के संपादन या समस्या निस्तारण में किसी भी प्रकार की कठिनाई या परेशानी आती है तो उसके निराकरण हेतु सीधे सीडीओ से सम्पर्क कर सकते हैं ताकि कार्य अनावश्यक लंबित न रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों के संपादन में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी है तो उनसे किसी भी समय मिलकर इसका समाधान कर सकते है।
पदभार ग्रहण करने के बाद सीडीओ डॉ मिश्र ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार मुलाकात की
इस दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।



