उत्तराखंड में व्यापार को मिला आकार, टॉप अचीवर्स में चमका राज्य, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय को किया सम्मानित….
नई दिल्ली: कार्य की प्रगति और उसके परिणाम सड़क से लेकर व्यवस्था तक प्रत्येक स्तर पर प्रभाव छोड़ते है ऐसे परिदृश्य में धरातल पर उतरता काम अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर भी बनाता है कुछ इसी तरह बीते सालों में उत्तराखंड के उद्योग विभाग ने इन्वेस्टर्स समिट से लेकर व्यापार सुधारों से अपनी कार्यदक्षता को प्रदर्शित किया है… उत्तराखंड की नयी पहचान एक पुरस्कार के साथ फिर से साबित हो रही है… जानिए पूरी ख़बर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को सचिवालय में सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया।
राज्य को मिला यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उद्योग सचिव विनय शंकर पाण्डेय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह अचीवर्स पुरस्कार उत्तराखंड को देश में व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता एवं श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में सर्वाेच्य उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है।

सीएम धामी ने इसे राज्य की व्यवसाय सुगमता के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को यह पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। जो व्यापार सुधार कार्य योजना के लिये राज्य के सतत प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने सतत और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। इन सुधारों का उद्देश्य न केवल निवेश में तेजी लाना है, बल्कि पारिस्थितिक अखंडता और समान विकास को भी बनाए रखना है।

