मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी होली की शुभकामनाएं,बोले होली नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम….
देहरादून: होली महापर्व की पूर्व संध्या पर पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं।
सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों और उल्लास का पर्व होने के साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।

