सीएम धामी ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को किया सम्मानित, जानिए कौनसा मिला पुरुस्कार?

देहरादून: प्रशासन से लेकर कला,खेल संस्कृति प्रत्येक क्षेत्र में निपुणता का प्रतीक बने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, एक अधिकारी की भूमिका में जितने निष्पक्ष, निर्भीक और कर्मठ पहचान उत्तराखंड में बंशीधर तिवारी ने पाई है तो वहीं स्थानीय परम्पराओं कला, खेल, संस्कृति से भी उनका गहरा जुड़ाव है।
आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिलना कला, खेल, संस्कृति से उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है इस झांकी में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और उत्तराखंड के पारंपरिक खेल मलखंब को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिलने पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को पुरस्कार प्रदान किया।
