सीएम धामी फिर से स्टार प्रचारक, दिल्ली चुनाव में बढ़ रही डिमांड…
दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए पहुंचे सीएम धामी करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के पक्ष में आयोजित जनसभा को सीएम धामी ने संबोधित किया, इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया
तेलंगाना, राजस्थान सहित कई राज्यों में दमदार स्टार प्रचारक की भूमिका निभा चुके सीएम धामी की दिल्ली चुनाव में लगातार डिमांड बढ़ रही थी जिस मद्देनजर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सीएम धामी को फिर से दिल्ली चुनाव में जिम्मेदारी सोंपी है।
