कानून व्यवस्था पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सख़्ती, देहरादून में तेजतर्रार पुलिस अधिकारी प्रमेंद्र डोभाल ने संभाली कमान….
देहरादून: उत्तराखंड की कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिसमें महत्वपूर्ण तबादला देहरादून और हरिद्वार के पुलिस कप्तान बदलने का भी है। हरिद्वार से देहरादून भेजे गये तेजतर्रार पुलिस अधिकारी एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने चार्ज संभालते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना, ट्रैफिक मैनेजमेंट को दुरुस्त करना, महिला सुरक्षा व कड़ी करना है नवनियुक्त एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि पुलिस जवानों का गिरता मनोबल भी ऊंचा किया जाए …. जिससे उनमें नई ऊर्जा का संचार हो सके और त्वरित गति से अपराध के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
