सीएम पुष्कर सिंह धामी का संवाद समाधान, चौखुटिया में अस्पताल के लिए होगी धनराशि जारी, आंदोलनकारियों से हुई वीडियो वार्ता…
अल्मोड़ा: परिस्थितियों के बीच बेहतर तालमेल जनसमस्याओं का भी हुआ समाधान… अक्सर कुछ अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए दोषारोपण का खेल खेलते है लेकिन अल्मोड़ा डीएम अंशुल सिंह ने अपनी जिम्मेदारियों को आगे बढ़कर संभाला और आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधन का रास्ता सुनिश्चित किया…
चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया आंदोलनकारियों से वार्ता के दौरान सीएम धामी ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रक्रियाएँ तेज़ी से आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
सीएम धामी द्वारा यह भरोसा दिया गया है कि चौखुटिया क्षेत्र की सभी जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। सीएम धामी ने कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है आंदोलनकारी द्वारा उनका धन्यवाद भी किया गया।
वीडियो वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भुवन कठायत, अशोक कुमार एवं उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

