कांग्रेस की हल्द्वानी में आयोजित जन आक्रोश रैली में जुटी भीड़, नेता दिखे गदगद…
Oplus_131072
हल्द्वानी: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज हल्द्वानी में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने जन आक्रोश रैली के माध्यम से सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। रैली का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में किया गया है। नेताओं ने नारेबाजी करते हुए लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया और वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता का मुद्दा अनसुना किया जा रहा है, रैली में शामिल नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर बात की, जैसे महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय विकास की कमी कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जनता के हक के लिए हमेशा खड़ी रहेगी और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प भी लिया।
