अपराध नियंत्रित, नागरिक सुरक्षित, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ईनामी अपराधियों को लगातार खिला रहे जेल की हवा…
उधमसिंहनगर: अपराधी चाहें किसी भी वादी या घाटी में हो उनका जेल की हवाओं से रूबरू होना तय है जनपद उधमसिंहनगर में लगातार कई महीनों में एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के त्वरित कार्यवाही ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि किसी भी सूरत में अपराधी और अपराधिक गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा…
हाल ही में उधम सिंह नगर पुलिस ने 25 वर्षीय ईनामी अपराधी रोहित सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहले भी पुलिस ने ठगी गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से मोबाइल, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे।
रोहित सोनी पर न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट था और एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा 25,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने फरार अभियुक्त रोहित सोनी को रुद्रपुर-नैनीताल रोड से कोर्ट के पास हिरासत में लिया। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की घटना करना स्वीकार किया। पहले गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज सैनी, अजय सैनी, सत्यपाल सिंह, पोरस कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र, विशुराज मोर्या, रितिक और शेरु सिंह शामिल हैं।
उधमसिंहनगर पुलिस का सख़्त एक्शन लगातार अपराधियों की धर पकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचा रहा है।
