February 5, 2026

देहरादून की छात्रा ने भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय प्राप्त किया पुरस्कार…

0

कलाकार अपनी प्रतिभा का लोहा उचित मंच मिलने पर जरूर मनवाता है इसका उदाहरण देहरादून के रंगकर्मी की कलाकारी में देखने को मिला…

भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय उत्तीर्ण देहरादून की प्रथम एवं एकमात्र छात्रा को रंगमंच में उत्कृष्ट कार्य करने तथा इस क्षेत्र में आगामी प्रशिक्षण हेतु  छात्रवृत्ति पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई है। यह सम्मान प्राप्त करने वाली देहरादून की प्रथम रंगकर्मी बनीं हैं। पूरे देश से  वर्ष 2024–25 के लिए 35 रंगकर्मियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों से 400 कलाकारों को सरकार द्वारा यह गौरव प्राप्त हुआ है।

इस प्रक्रिया में गत वर्ष राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी केंद्र से सुश्री वाग्मिता का चयन हुआ था जहाँ से नाट्यशास्त्र और कला का प्रशिक्षण लेकर आज वाग्मिता मुंबई में रंगमंच द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन के साथ वहाँ भावोद्गम नाट्यशाला में प्रशिक्षण देने का कार्य भी कर रही हैं। यह देहरादून महानगर के लिए गौरव का विषय है कि वाग्मिता यहाँ की एन.एस.डी में चयनित होने वाली प्रथम छात्रा के बाद अब संंस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इस सम्मान को प्राप्त करने वाली भी देहरादून की प्रथम प्रतिभागी बन गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed