December 6, 2025

चारधाम यात्रा संचालन के प्रति धामी सरकार प्रतिबद्ध, डटे रहे गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, यात्रा का दूसरा चरण शुरू…

0

विषम प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संकल्प शक्ति और अधिकारियों की प्रतिबद्धता ने ख़राब मौसम के बीच व्यवस्थाओं व मार्गों को फिर से सुचारू किया परिणामस्वरूव उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। शुरुआती दिनों में खराब मौसम के कारण यात्रा को 5 सितंबर तक रोका गया था, लेकिन अब 6 सितंबर से पुनः यात्रा शुरू हो गई है। बाबा केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू रूप से जारी है। 15 सितंबर तक हवाई सेवा भी पूर्ण रूप से से होंगी सुचारू

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने जानकारी दी कि गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर अभी भी सड़क संबंधी कुछ समस्याएं बनी हुई हैं। हालांकि छोटी गाड़ियां निकल पा रही हैं, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों पर मरम्मत कार्य जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 सितंबर तक सभी मार्ग पूर्ण रूप से बहाल हो जाएंगे और उसी दिन से हेली सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि देवभूमि हमेशा से श्रद्धालुओं के स्वागत और आतिथ्य के लिए तत्पर रहती है। सभी श्रद्धालु चारों धाम- केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री आकर दर्शन करें और आशीर्वाद लें। लेकिन जीवन सबसे अमूल्य है, और अगर मौसम या सड़क की स्थिति ठीक नहीं होती है, तो यात्रा को रोका भी जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed