चारधाम यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर सतर्क धामी सरकार, सात जिलों में मॉक ड्रिल का होगा आयोजन…

0

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए धामी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही, लगातार कई वर्षों से रिकॉर्ड श्रद्धालुओं का आगमन धामों में हो रहा जिसको लेकर सूबे के सीएम धामी प्रत्येक स्तर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाओं और सुखद यात्रा अनुभव के लिए कार्य कर रहे है…

चारधाम यात्रा 2025 को लेकर भारत सरकार गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (NDMA) नई दिल्ली तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा चारधाम यात्रा को लेकर आईआरएस (Incident Response System) प्रणाली के तहत विभिन्न रेखीय विभागों की तैयारियों के धरातलीय परीक्षण के उद्देश्य से यह मॉक ड्रिल राज्य के सात जनपदों – उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार में आयोजित की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दिनांक 22 अप्रैल, 2025 को टेबल टॉप अभ्यास तथा दिनांक 24 अप्रैल, 2025 को मॉक ड्रिल की जाएगी। उक्त टेबल टॉप एक्सरसाइज (TTEX) तथा मॉक ड्रिल उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (USDMA), 36 आई.टी. पार्क, देहरादून के तृतीय तल पर अवस्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC), में प्रातः 09: 55 बजे प्रारम्भ होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed