नशा मुक्त उत्तराखण्ड, तस्करों पर लगातार एक्शन, सीएम धामी का लक्ष्य पूरा करने को तत्तपर एसएसपी माणिकांत मिश्रा, स्मैक बरामद…

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी उधम सिंह नगर माणिकांत मिश्रा लगातार नशा तस्करों को कड़ी कार्रवाई कर रहे है पूरे जिले में नशे के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा दिनांक 09.05.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा नशे के विरुद्ध  प्रभावी रोकथाम के लिए  थाना प्रभारी के नेतृत्व में  थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त व पेट्रोलिंग किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई।

 इसी कड़ी में थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी प्रतापपुर के ग्राम जोगीठेर क्षेत्र में चेकिंग व पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही थी, तभी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा और दोनों को चेक किया तो दोनों के कब्जे से कुल 58 ग्राम स्मैक हीरोइन बरामद हुई।

अभियुक्तों ने पूछताछ पर ग्राम जोगीठेर तथा आसपास के थाना क्षेत्र के अन्य नशा तस्करों के नाम भी बताए हैं।  जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

 अभियुक्तों की नशा बेचकर कमाई गई अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है। 

  अभियुक्त के खिलाफ थाना नानकमत्ता में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है । 

 गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण –

1-  कुलवंत सिंह पुत्र नजर सिंह निवासी ग्राम जोगीठेर थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर । 

2-  महेंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी उपरोक्त

 बरामदगी

1- अभियुक्त गणों के कब्जे से बरामद कल 58 ग्राम स्मैक/ हिरोइन । 

 गिरफ्तारी का स्थान-

ग्राम जोगिठेरा थाना नानकमत्ता।

 पुलिस द्वारा ग्राम जोगिठेरा और आसपास के अन्य स्मैक बेचने वाले फरार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed