सीएम धामी की अपील का असर, सामूहिक जनभागीदारी से हरेला पखवाड़ा बना वृक्षारोपण का केंद्र, पाम सिटी में चली मुहिम…
देहरादून: सामूहिक अपील में जनसहभागिता को सुनिश्चित करना किसी भी नेतृत्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी विभिन्न कार्यो में प्रत्येक स्तर पर जनता से जुड़ते हुए जनसहभागिता का केंद्र बनती हुई दिखाई दिए है… हरेला पखवाड़े के लिए सीएम धामी की अपील देहरादून में जनजागृति की तरह फैली…पढ़िए कैसे उत्साह के साथ लोग हरेला पखवाड़े से जुड़े…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को समर्पित हरेला पखवाड़ा प्रदेशभर में मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। जहां अलग-अलग विभागों को लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
हमेशा सार्वजनिक सेवा कार्यों में अग्रणी रहने वाली देहरादून पीसीआरडब्ल्यूए के सचिव अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पॉम सिटी में एक पेड़ मां के नाम लगाने की मुहिम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें संस्कृति सचिव सरिता नौटियाल व सदस्य लक्ष्मी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी, सह कोषाध्यक्ष विशाल वर्मा, सदस्य अमित मांगलिक संजीव अग्रवाल, एडवोकेट किशोर सिंह पुंडीर सहित तमाम पदाधिकारियों ने कई लोगों को एकत्रित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुहिम से न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि मानव जाति को भी आने वाले दिनों में बड़ा फायदा होगा।
अध्यक्ष एसएस तोमर और सचिव अनिल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम में जनसहभागिता बहुत जरूरी है। जिससे हमारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा।
