पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दी दीपावली की शुभकामनाएं, स्थानीय उत्पाद की रहती है मुलाकातों में मौजूदगी…
नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की हर ख़ास मुलाकात बनती है उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की गवाह, सांसद रावत कभी भी देवभूमि के उत्पादों पीएम मोदी के “वोकल फ़ॉर वॉकल” के मंत्र को साकार करने में कोई कोर कसर नहीं रखतें…
नई दिल्ली में सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत सरकार के केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी से भेंट की और उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों की महिला स्वयंस हायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘नारी शक्ति’ के संकल्प को धरातल पर सशक्त रूप से उतारने का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा बनाए गए ये उत्पाद न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम हैं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय संसाधनों के सम्मान का प्रतीक भी हैं। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे आत्मनिर्भर भारत की भावना का जीवंत उदाहरण बताया।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक राजनीतिक, विकासात्मक एवं सामाजिक विषयों पर भी सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई।


