गैस की किल्लत पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत रावत ने समर्थकों की उपस्थिति में किया भारी विरोध प्रदर्शन…

0

नैनीताल/रामनगर: देशभर में गैस की किल्लत को लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी और गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। बुकिंग किसी के नाम पर और सिलेंडर किसी अन्य व्यक्ति को देने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 

इसी मुद्दे पर मुखर हुए उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस की किल्लत से जनता परेशान है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अच्छे दिन नहीं चाहिए, हमें पुराने दिन लौटा दो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed