पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने किया संत शिरोमणि रविदास जी लीला का शुभारंभ, भारी संख्या में उपस्थित रहे लोग…
रुड़की: भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के हाल्लूमाजरा गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की लीला का भव्य आयोजन हुआ, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की लीला का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज से जात-पात, ऊंच-नीच को मिटाने का संदेश दिया था। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महान संत, समाज सुधारक, साधक और कवि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने जीवन पर्यन्त छुआछूत जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज में फैली तमाम बुराइयों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई और उन कुरीतियों के खिलाफ निरंतर कार्य करते रहे। उनका जन्म ऐसे विकट समय में हुआ था, जब समाज में घोर अंधविश्वास, कुप्रथाओं, अन्याय और अत्याचार का बोलबाला था, धार्मिक कट्टपंथता चरम पर थी, मानवता कराह रही थी।
इस मौके पर पर बबलू मास्टर, योगेन्द्र बी.डी.सी, विनय कुमार, राजाराम, मा० ज्ञानचन्द, डा. राजेश्वर, डा. मुकेश, नरेश कटारिया ,रमेश लाला, नीटू, मोनू, गोपी कुमार, नवीन कुमार, अक्षय कर्णवाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।









