उत्तराखंड में मंत्री पद के नाम धोखाधड़ी, अब मणिपुर से भी जुड़े तार, जानिए पूरा मामला…

0

मंत्री पद के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के तार उत्तराखंड के बाद अब मणिपुर में भी जुड़े है आरोपियों पर मणिपुर राज्य में भी दर्ज हैं विधानसभा अध्यक्ष और विधायक को उच्च पद दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मुकदमे…

आज एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा से मणिपुर पुलिस द्वारा विगत दिनों उच्च पद दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु मुलाकात की गई। उक्त मामले में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों गौरव नाथ और उवैश पर मणिपुर में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। जिनके द्वारा मणिपुर में विधानसभा अध्यक्ष और विधायक को उच्च पद दिलाने के नाम पर ठगी के मुकदमे पंजीकृत हैं जिस सम्बन्ध में मणिपुर पुलिस तलबी वारंट एवं विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु आज एसएसपी उधमसिंहनगर के समक्ष पुलिस कार्यालय रुद्रपुर पहुंची।

 एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा उक्त संबंध में मणिपुर पुलिस को हरसंभव सहायता हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed