गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी जनसुविधाओं के लिए प्रतिबद्धता, कोटद्वार को मिली पासपोर्ट ऑफिस की सौगात, विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने की जमकर तारीफ़…

0

कोटद्वार (गढ़वाल): जनहित के प्रति संकल्प सिर्फ़ संकल्प नहीं धरातल पर हुए कार्यों से किसी भी जनप्रतिनिधि के सफ़ल कार्यकाल की कहानी बयां होती है… गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य एक दृढ़ संकल्प शक्ति का प्रतीक है…

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के अथक प्रयासों से आज गढ़वाल के कोटद्वार, यमकेश्वर, लैंसडाउन, दुगड्डा, चौबट्टाखाल, नैनीडांडा, थलीसैंण सहित आसपास के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई जब कोटद्वार में आज केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार में नए पासपोर्ट ऑफिस का उदघाटन किया। साथ ही, इस पासपोर्ट ऑफिस द्वारा जारी नए पासपोर्ट भी लोगों को सौंपे गए। इससे गढ़वाल के लोगों में खासा उत्साह है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा ,लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत, पौड़ी से विधायक राजकुमार पोरी, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री राजेंद्र अंथवाल, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, कोटद्वार जिला भाजपा अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व विधायक मुकेश कोली एवं भाजपा नेता बिपिन कैंथोला सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, समाजसेवी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को दोहराते हुए कहा, “सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, इसीलिए सब मोदी को चुनते हैं।” उन्होंने कहा कि ये मोदी जी हैं और भाजपा है – हम जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। उन्होंने आज के पासपोर्ट ऑफिस के उद्घाटन के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए विदेश मंत्रालय और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का आभार प्रकट किया। उन्होंने सहयोग के लिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री को भी विशेष धन्यवाद दिया।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह पासपोर्ट ऑफिस यहाँ के लोगों, छात्रों एवं युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अब उन्हें पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। यह मोदी जी के ‘ईज ऑफ लिविंग’ के विजन का जीता-जागता प्रमाण है। उनके नेतृत्व में हम सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं।

विकसित गढ़वाल के अपने संकल्प को दोहराते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है – विकसित भारत और मेरा संकल्प है – विकसित गढ़वाल, विकसित उत्तराखंड। विकास की दृष्टि से 2026 का साल गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है जब विकास की नई इबारतें यहाँ जमीन पर उतरेंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सांसद अनिल बलूनी की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए उन्हें अपना मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि अनिल भाई उम्र में मुझसे बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन राज्यसभा में मेरे वरिष्ठ रहे और हमेशा एक बड़े भाई की तरह मेरा मार्गदर्शन किया। पिछले 12 वर्षों से भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में वह पूरे देश की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन उनका दिल हमेशा गढ़वाल के लिए धड़कता है। वह चाहे केरल में हों या कश्मीर में, वह मुझसे लगातार कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खुलवाने के लिए संपर्क करते रहे। आज उनका यह प्रयास सफल हुआ है। मंत्री मार्गेरिटा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी सेवाएं जनता के द्वार तक पहुंचें। उन्होंने स्थानीय जनता से इस नए केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मार्गेरिटा ने गढ़वाली में अपने भाषण की शुरुआत की जिससे लोग अभिभूत दिखे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed