आईएएस अंशुल सिंह के नेतृत्व में सुशासन की असल अवधारणा को साबित करता हरिद्वार विकास प्राधिकरण…
किसी भी महकमें की प्रक्रिया जनसुलभ होकर पूरे जिले के लोगों को सीधा लाभ सुनिश्चित करे तो ऐसे उद्देश्य की भावना में निहित होता है सुशासन… कुछ इसी ध्येय के साथ आईएएस अंशुल सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण अपना कार्य जन- जन तक सुलभता के साथ सुनिश्चित कर रहा है…
HRDA द्वारा आयोजित सुशासन कैंप में आवासीय और व्यावसायिक नक्शे को तुरंत पास किया जा रहा है। नक्शों को स्वीकृत करने के लिए लगाए गए इन सुशासन कैंप का खुद हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल सिंह सुपरविजन कर रहे हैं। अब तक लगाए गए सुशासन कैंप में करीब 438 आवासीय और व्यावसायिक नक्शे पास किए जा चुके हैं
सुशासन कैंप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन की अवधारणा को संकल्पित करने के लिए लगाया जा रहे हैं। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सुशासन कैंप को उपभोक्ताओं ने काफी सराहा है और लाभार्थियों द्वारा हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल सिंह के प्रयासों की काफी प्रशंसा की जा रही है।
सुशासन कैम्प में अब तक कुल 557 भवन मानचित्र आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 480 आवासीय तथा 77 व्यवसायिक श्रेणी के मानचित्र आवेदन है। प्राप्त कुल आवेदन पत्रों में से 438 भवन मानचित्र स्वीकृत किये गये, जिसमें 368 आवासीय भवन मानचित्र तथा 70 व्यवसायिक मानचित्र स्वीकृत किये गये।

