अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए हरिद्वार आबकारी विभाग ने कसी कमर, देर रात कार्रवाई में पकड़ी शराब….
हरिद्वार: अवैध शराब तस्करों पर प्रभावी ढंग से प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य के साथ आबकारी विभाग हरिद्वार की टीमें लगातार दबिश दे रही है आज सुबह 3:30 बजे के करीब आबकारी टीम द्वारा ताबड़तोड़ एक्शन लिया गया, हरिद्वार एवं जनपदीय प्रवर्तन टीम द्वारा चमगादड, टापू पार्किंग में दबिश और चैकिंग के दौरान एक वाहन संख्या 24BH8845N की तलाशी के दौरान गाड़ी में 45 पेटी Royal Stag Premier whisky, for sale In Haryana Only बरामद की गई। इस दौरान दो अभियुक्तों को मौके पर धारा – 62/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आबकारी क्षेत्र- हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान टीम में प्रमोद मैठाणी, सहायक आबकारी आयुक्त हरिद्वार, दर्शन चौहान आबकारी निरीक्षक हरिद्वार, शैलेंद्र उनियाल, आबकारी निरीक्षक, लव शर्मा, सुरेन्द्र सिंह प्रा. आ. सि, अनिरुद्ध शर्मा, पिंकी प्र० भा, नितिन कुमार, प्र०आ० हरिद्वार, मदन सिह चौहान, उप आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 हरिद्वार,महावीर मैठाणी, उप आबकारी निरीक्षक हरिद्वार, नरेन्द्र शर्मा आबकारी सिपाही क्षेत्र-1 हरिद्वार शामिल रहे।
दबिश में अवैध शराब की तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अक्षम पुत्र श्री जगवीर सिंह निवासी- ग्राम-सेहरी, थाना-खरखोदा सोनीपत हरियाणा और गृतिका पुत्री अमरजीत निवासी 59-60 बी ब्लॉक प्रहलादपुर दिल्ली के रूप में हुई।

