गृह मंत्री अमित शाह के मंत्रालय पर खरा उतरा हरिद्वार का ज्वालापुर थाना, मिला बड़ा सम्मान, पढ़िए पूरी ख़बर…
हरिद्वार: कानून व्यवस्था से वास्ता और मात्र कर्तव्य पालन में आस्था…. तो क्यों ना उस कोतवाली थाना क्षेत्र की मजबूत कानून व्यवस्था का डंका राष्ट्रीय स्तर पर बजे… जनपद हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल एवं कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ीकरण और नागरिक सुरक्षा में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए उत्तराखंड पुलिस के मित्रता, सेवा, सुरक्षा के ध्येय को सार्थकता प्रदान की…
गृह मंत्रालय भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले वार्षिक चयन में इन साल हरिद्वार जनपद की कोतवाली ज्वालापुर को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया है…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने इस शानदार उपलब्धि पर कोतवाली ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा एवं एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार को बधाई देते कहा कि अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में निरंतर सुधार के चलते यह सम्मान मिला है। यह उपलब्धि हरिद्वार पुलिस के लिए गौरव और अन्य थानों के लिए प्रेरणा है। उपलब्धि पर एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल, एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी समेत जिले व प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार सहित पूरी पुलिस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी।
