भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आज होगा होली मिलन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शिरकत…
आज देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
होली मिलन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की तैयारी की गई है। रंग-गुलाल, आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता के प्रतीक के रूप में भाजपा नेतृत्व द्वारा होली मिलन समारोह को उत्साहपूर्वक मनाये जाने की तैयारी है।

