बंदूक की नोंक पर विधायक के घर गुंडागर्दी, दो दिन से चल रही तनातनी पर पुलिस एल आई यू को नहीं कोई ख़बर….
Oplus_131072
हरिद्वार के खानपुर से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह के बीच चल रही तनातनी ने आक्रामक रुख ले लिया.. उमेश कुमार के रुड़की सिविल लाइन आवास पर खूब गोलियां चली जहाँ खुद प्रणव सिंह मौजूद रहे. खुलेआम शस्त्र प्रदर्शन और मारपीट चलती रही लेकिन हरिद्वार पुलिस को जैसे सांप सूंघ गया हो दो माननीयों के बीच की इस जंग में आम आदमी की जान बाल- बाल बची.. लेकिन दो दिनों से खुलेआम चल रहे चैलेंज पर मानों हरिद्वार पुलिस खून खराबा देखने का इंतजार कर रही हो… इस प्रकरण की वीडियो किसी भी आम आदमी को दहशत में कर सकती है…
