तत्काल एक्शन, तुरंत गिरफ्तारी, उधमसिंहनगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हत्यारोपी पर कसा कड़ा शिकंजा….
उधमसिंहनगर में आपराधिक घटनाओं पर तत्काल एक्शन ने कानून व्यवस्था को नए सिरे से गढ़ने का काम किया… जिससे लगातार अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है।
हाल ही में दिनांक 28.12.2025 को कोतवाली रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर आपसी फायरिंग की गंभीर घटना घटित हुई थी। इस दौरान गोली लगने से एक मजदूर कार्तिक की मृत्यु हो गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रूद्रपुर में मुकदमा एफआईआर संख्या 592/2025 धारा 103(1), 109, 3(5) बीएनएस 593/2025 धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किए गए।
घटना को जघन्य अपराध मानते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीमों ने तत्काल एक्शन लेते हुए मैन्युअल पुलिसिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सघन कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.12.2025 को मुख्य आरोपी जशनदीप उर्फ जशन पुत्र हरपाल सिंह, निवासी फाजलपुर महरौला, थाना रूद्रपुर को ब्लॉक रोड, रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के बेडरूम से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी राइफल बरामद की गई।

उधमसिंहनगर पुलिस ने अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए दिनांक 30.12.2025 को अभियुक्त शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र स्व. साहब सिंह, निवासी ग्राम छतरपुर कॉलोनी, थाना पंतनगर को डीपीएस स्कूल, बगवाड़ा क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार सहित गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 315 बोर की अवैध राइफल बरामद की गई।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल एक्शन लेते हुए घटना में शामिल फरार अभियुक्त तनवीर सिंह के विदेश भागने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दिनांक 29.12.2025 की रात्रि में ही लुकआउट सर्कुलर जारी कराया गया।
अभियुक्त को एयरपोर्ट, दिल्ली से डिटेन कर पुलिस टीम द्वारा रूद्रपुर लाया गया और दिनांक 31.12.2025 को समय 10:30 बजे थाना परिसर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर किच्छा बाईपास रोड स्थित खेत से 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की गई।
पुलिस ने आयुध अधिनियम की धाराओं में वृद्धि करते हुए
बरामद अवैध एवं लाइसेंसी हथियारों के आधार पर: एफआईआर संख्या 592/2025 में धारा 3/25/27/30 आयुध अधिनियम, एफआईआर संख्या 593/2025 में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- जशनदीप उर्फ जशन पुत्र हरपाल सिंह
निवासी – फाजलपुर महरौला, थाना रूद्रपुर - शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र स्व. साहब सिंह
निवासी – ग्राम छतरपुर कॉलोनी, थाना पंतनगर - तनवीर सिंह उर्फ कमैर सिंह
निवासी – महेन्द्रा शोरूम के पास, किच्छा बाईपास रोड, रूद्रपुर
बरामद माल
➡️315 बोर की एक लाइसेंसी राइफल
➡️ 315 बोर की एक अवैध राइफल
➡️ 32 बोर की एक अवैध पिस्टल
➡️ घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

