February 3, 2026

दुबई में आयोजित 7वें रोल बॉल वर्ल्ड कप में भारत की जीत, उत्तराखंड के पंकज भारद्वाज, चित्रांजली नेगी की रही अहम भूमिका…

0

खेल प्रतियोगिताओं के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन में जितना महत्वपूर्ण स्थान खिलाड़ियों का होता है उतना ही महत्व कोच, फिटनेस ट्रेनर्स का रहा है… कुछ इसी तरह कठिन तैयारियों को खिलाड़ियों ने कुशल मार्गदर्शन में साकार रूप देते हुए दुबई में आयोजित 7वें रोल बॉल वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय पुरुष एवं महिला रोल बॉल टीमें स्वदेश वापस लौटी।

 भारत पहुंचने पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूरी भारतीय टीम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन (वर्ल्ड कप विजेता – प्रथम स्थान)

भारतीय पुरुष टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, क्वार्टर फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 17-4 से पराजित किया।

सेमी फाइनल के दौरान भारत ने मिस्र (Egypt) को 6-2 से हराया, फाइनल के कड़े मुकाबले में भारत ने केन्या को 11-10 से हराकर वर्ल्ड कप जीतते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया

वहीं भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन (वर्ल्ड कप विजेता प्रथम स्थान) भारतीय महिला टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाते हुए शानदार सफलता हासिल की

क्वार्टर फाइनल में भारत ने पोलैंड को 11-0 से पराजित किया तो सेमी फाइनल में भारत ने ईरान को 2-1 से हराया

फाइनल के दौरान भारत ने केन्या को 3-2 से पराजित कर वर्ल्ड कप जीतते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया

भारतीय टीमों की इस ऐतिहासिक सफलता में उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिन्होंने भारतीय पुरुष एवं महिला टीमों के फिटनेस कोच के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों की फिटनेस, स्टैमिना एवं मानसिक मजबूती पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इसके साथ ही यह भी गर्व का विषय है कि उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन की सचिव चित्रांजलि नेगी को इस वर्ल्ड कप की कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया, जो उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उत्तराखंड U-14 टीम को मिली थी बड़ी उपलब्धि

पिछले माह अक्टूबर में आगरा में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली उत्तराखंड बॉयज़ टीम ने भी भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम के कप्तान आदर्श बिष्ट ने 23 गोल कर “हाईएस्ट गोल स्कोरर” का खिताब अपने नाम किया।

उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन के लिए यह उपलब्धियां गौरव, सम्मान एवं प्रेरणा का प्रतीक हैं। एसोसिएशन को पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी उत्तराखंड के खिलाड़ी एवं अधिकारी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed