महिला शक्ति की मिसाल बन आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन….
विपरीत परिस्थितियों में मेहनत और अथक प्रयास को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर प्रगति के सोपान चढ़ने वाली आईपीएस तृप्ति भट्ट ने “उत्कृष्ट उपलब्धि प्रमाण पत्र” हासिल किया
उत्तराखंड पुलिस की 40वीं बटालियन, पीएसी, हरिद्वार की कमांडेंट, आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 24वें मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (फेज-III) में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 2 दिसंबर 2024 से 27 दिसंबर 2024 तक किया गया, जिसमें प्रतिभागियों का मूल्यांकन कक्षा की भागीदारी, केस स्टडी प्रस्तुतिकरण, सामान्य व्यवहार और बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा के आधार पर किया गया।
तृप्ति भट्ट ने अपनी मेहनत और अथक मेहनत के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें “उत्कृष्ट उपलब्धि प्रमाण पत्र” से सम्मानित किया गया है।
महिला शक्ति के लिए प्रबल मिसाल बनकर उभरी आईपीएस तृप्ति भट्ट को मिला यह सम्मान पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गौरवमयी पल है।

