February 4, 2026

प्रतिबंधित मांझे के विक्रेताओं पर ज्वालापुर पुलिस का कड़ा एक्शन, प्रभारी निरीक्षक कुंदन राणा ने चलाया चैकिंग अभियान…

0

हरिद्वार में प्रतिबंधित मांझे के वजह से हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने तत्काल प्रतिबंधित मांझो के विक्रेताओं पर कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिये है… जिसके मद्देनजर आज कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राण के नेतृत्व में ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध चाइनीझ माझा/ जानलेवा माझा की बिक्री पर रोक लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चला कर चेकिंग की गई व माझा व पतंग विक्रय करने वाली दुकानों पर छापेमारी की गयी इस दौरान सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित माझे की बिक्री पर पूर्ण रूप प्रतिबंध लगाने के लिए नोटिस दिए गए तथा सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि जिनके द्वारा भी प्रतिबंधित माझा विक्रय किया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस चैकिंग टीम में उप नि0 खेमेंंद्र गंगवार एसएसआई ज्वालापुर, एसआई सोनल रावत, अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार
का0 अमित गौड़, का0 राजेश बिष्ट, आलोक कुमार, कपिल कुमार गोला चेतक कर्मी शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed