देर रात अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया आपातकालीन परिचालन केंद्र का संचालन….

0

Oplus_131072

अल्मोड़ा: प्रभावी कार्यशैली प्रत्येक स्तर पर त्वरित व्यवस्था संचालन के लिए अपनी विशेष पहचान रखती है जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह लगातार अपनी कार्यशैली से विभागों में शिकायतों के निस्तारण और औचक निरीक्षण से आमजन को मिलने वाली सुविधाओं का जायज़ा ले रहे है।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने शनिवार देर रात्रि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने केंद्र में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा कार्यों को प्रभावी एवं त्वरित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विशेष रूप से एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने प्राप्त हो रही शिकायतों की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने निर्देश दिए कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सभी सूचनाओं एवं शिकायतों का विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed