February 5, 2026

शिवालिक नगर भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा की रैली में बड़ा हादसा, महिला जख्मी, निर्दलीय प्रत्याशी ने अमरदीप सिंह ने की मदद, जानिए पूरा मामला…

0

Oplus_131072

चुनावी सरगर्मी में किसी की जान पर आ सकती है लेकिन आम आदमी की परवाह शायद ही किसी नेता को होती है मानवीय संवेदनाओं को शर्मसार करती शिवालिक नगर की घटना में भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा पर कई सवाल खड़े कर दिए इससे पहले भी राजीव शर्मा पर आरटीआई कार्यकर्ता सवाल उठाते आये है लेकिन आज की घटना ने टिहरी विस्थापित से निर्दलीय प्रत्याशी अमरदीप सिंह रोबिन के मानवीय गुणों की चर्चा जरूर आम जन में करवा दी, पढ़िए पूरा मामला….

 शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा की चुनावी रैली में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुँचे थे जहां उनकी चुनावी रैली टिहरी विस्थापित कॉलोनी से निकाली, इस दौरान रैली में शामिल एक गाड़ी ने रैली में आई महिला समर्थक के पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी, इतना ही नहीं महिला को तड़पता छोड़ प्रत्याशी राजीव शर्मा का काफिला आगे बढ़ गया, जिसके बाद इसी क्षेत्र से पार्षद पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अमरदीप सिंह उर्फ रोबिन ने महिला को अपनी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जिसके बाद अस्पताल में भाजपा की कुछ महिला नेत्री भी पहुँच गई इस दौरान भाजपा नेत्रियों ओर निर्दलीय प्रत्याशी के बीच महिला के उपचार को लेकर तीखी बहस हो गई। हालांकि वीडियो में महिला खुद बता रही है कि उसके पैरों पर रैली में शामिल गाड़ी चढ़ गई शोर मचाने के बाद भी गाड़ी नही रुकी, महिला ने बताया कि उसकी गोद मे उसका बच्चा भी था अगर वो भी गाड़ी की चपेट में आ जाता तो क्या होता? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed