उत्तराखंड समेत कई राज्यों में विधायकों से मंत्री पद का खेल, सच उड़ा देगा आपके होश…

0

कच्चा लालच व झूठी शान की बानगी अपराध औऱ अपराधी को जन्म देकर तत्काल हवालात की हवा खिला देती है तो वहीं जनपद उधमसिंहनगर की पुलिस जालसाजों को हवालात लाने में जरा भी देरी नहीं कर रही, ताजा मामला विधायकों को मंत्री बनाने से जुड़ा है जिसमें साजिशकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर झुठा जाल बुना जिसकी सच्चाई पुलिस द्वारा परत दर परत खोल दी गयी, पढ़िए पूरा मामला…

दिनांक 16.2. 2025 को वादी मुकदमा अभिषेक मिश्रा सहयोगी शिव अरोड़ा विधायक रुद्रपुर द्वारा तहरीरी सूचना दिनांक 13 फरवरी 2025 को समय 15.22 पर  एक मोबाईल नम्बर 9871933657 से कॉल जिससे द्वारा विधायक जी को अपना परिचय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह के रूप में देते हुए उत्तराखण्ड सरकार में महत्वपूर्ण पद देने की बात करने  तथा बताने कि आप नाम मंत्री के लिये आया है मेरी इस बारे में नड्डा अंकल से भी बात हो गई है । उन्होंने पार्टी फण्ड में आपसे सहयोग 03 करोङ की अपेक्षा की है, जिसकी व्यवस्था आपको दिल्ली में करनी है, तथा परसों हम फाइनल कर रहे है। विधायक महोदय द्वारा संदेह होने पर अमित शाह एंव जे पी नड्डा से बात करवाने के लिये कहा तो वह इधर उधर की बातें करने लगा जिस पर संदेह होने पर अन्य माध्यमों से फोन करने पर उसके फ्राड होने की पुष्टि होने तथा विधायक महोदय को झूठे मामले में झांसा देकर मंत्री पद का प्रलोभन देकर पैसे ठगने तथा बदनाम करने की मंशा की साजिश रचने के संबंध में दी गई जिस संबंध में कोतवाली रुद्रपुर पर मुकदमा एफआईआर संख्या 89/2025 U/S 308(2) /319(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर एंव एस.ओ.जी रुद्रपुर को निर्देशित किया गया था। 

                उक्त आदेश के क्रम में एस.ओ.जी रुद्रपुर एंव कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त गौरव नाथ पुत्र बहादुर निवासी हाउस नंबर 1 सपेरा बस्ती घरोली थाना गाज़ीपुर पूर्वी दिल्ली 96 उम्र 19 वर्ष को दिल्ली करकर डुमा कोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त ने पूछताछ मे  बताया गया कि मैं उवैश व प्रियांशु पंत दोस्त हैं हम तीनों दोस्तो को रहीसी में ठाठ-बाट से रहना  व क्लब जाना और नशा करने का शौक है। हमरे पास पैसो की कमी होने पर हमने दिनांक 26-01-25 को मिलकर एक योजना बनायी कि अलग –अलग राज्यों के विधायकों के फोन नंबर अरेन्ज किए तथा  इसके लिये हमने ECI AFFIDEVIT साईट में जाकर  मणिपुर , उडीसा, कर्नाटक व उत्तराखण्ड के विधायको के मोबाइल नंबर निकाले, फिर विकीपिडीया से उनके बारे में पूरी की पूरी जानकारी हासिल की और उसका खांका तैयार किया और हमने उनसे मंत्री बनने के नाम पर पैंसे वसूलने की तैयारी कर ली और अगर वो नही मानते तो उनको बदनाम करने व फंसाने की धमकी देकर पैंसे की मांग करते गिरप्तार अभियुक्त गौरवनाथ सर्वेश मिश्रा और विशेष कुमार के साथ दिल्ली में एक ठगी के मुकदमे में जेल गया था। उन्ही से इसने ये तरीका सीखां है । बाद मे गौरव का उनसे झगडा होने पर सम्पर्क खत्म हो गया । इसलिये गौरव ने उवैश और प्रियांशु पंत को अपने साथ लिया । प्रियांशु पंत की बोलने की स्कील अच्छी थी और इसके बाद तीनों ने दो मोबाईल नंबरो से देश के अलग-अलग राज्यों के विधायकों के नम्बर व वहां के राजनैतिक बातों को मालूम किया और और केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह के पुत्र के नाम पर फोन करने किया और पैसो की मांग की फिर इन तीनो ने दिनांक 13-02-25 व 14-02-25 को उत्तराखण्ड में  रूद्रपुर विधायक , हरिद्वार मैं रानीपुर विधायक , नैनीताल विधायक को फोन काल किये इन्होने एक मोबाइल नंबर को जय शाह के नाम से चलाया और दूसरे नंबर को जय शाह जी के पी.आर.ओ के नाम से चलाया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। घटना के त्वरित खुलासे के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त- गौरव नाथ पुत्र बहादुर निवासी  हाउस नंबर 1 सपेरा बस्ती घरोली थाना गाज़ीपुर पूर्वी दिल्ली 96 उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, प्रभारी एसओजी निरीक्षक संजय पाठक, वरि0उ0नि0 नवीन बुधानी, उ0नि0 गणेश दत्त भट्ट, उ0नि0 जितेन्द्र खत्री, का0 महेश राम, का0 राजेन्द्र कश्यप (एस0ओ0जी0), का0 महेन्द्र कुमार।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed