February 4, 2026

सांसद अनिल बलूनी ने चमोली में बरसों पुरानी सैनिक परिवारों की मांग को कराया पूरा,खिल उठे लोगों के चेहरे, जानिए पूरा मामला…

0

चमोली: गढ़वाल लोकसभा की जन आकांक्षाओं के समर्पित भाव… वो सांसद जिसने कभी जनता की मांगों को भार नहीं समझा बल्कि उन मांगो को अपने व्यक्तिगत राजनीतिक कौशल और शीर्ष संबंधों से भी पूर्ण मनोयोग से पूरा कराया… ऐसे शब्दों को सार्थकता प्रदान करने वाले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी…जिनके कार्य ही प्रमाण के रूप में गढ़वाल लोकसभा की जनता के बीच बसते जा रहे है

हाल ही में गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से चमोली जिले को दोहरी सौग़ात मिली चमोली के देवाल क्षेत्र के सैन्य ग्राम सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु लंबे समय से स्थानीय नागरिक प्रयासरत थे। सांसद बलूनी ने इस मुहिम को आगे बढ़ाया और हाल ही में संपन्न हुई केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में इस केंद्रीय विद्यालय को मंज़ूरी प्रदान की..

सवाड़ गाँव के नागरिकों ने इस उपलब्धि पर सांसद का आभार प्रकट किया है। सवाड़ केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु निरंतर प्रयास करने वाले आलम सिंह ने कहा कि सांसद अनिल बलूनी ने हमारे वीर शहीदों का सम्मान किया है।

साथ ही सांसद बलूनी ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख भाई मांडविया से ज्योतिर्मठ में मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु निवेदन किया था, जिसकी सैद्धांतिक एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और पाँच करोड़ की राशि की प्रथम किस्त जल्द ही निर्माण हेतु जारी होगी।

इन दोनों मांगों के पूरा होने पर स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सांसद अनिल बलूनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सवाड़ में लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय खोलने की माँग की जा रही थी। प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्वयुद्ध, भारत पाक व भारत चीन युद्ध से लेकर देश के सभी महत्वपूर्ण ऑपरेशंस में इस गाँव के जांबाजों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन सैनिकों के सम्मान में उनके गाँव को केंद्रीय विद्यालय देने का प्रस्ताव है समय समय पर चर्चा में आता रहा है। अब उनकी माँग माने जाने से शहीदों का भी सम्मान हुआ है और स्थानीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा क़दम माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed