सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल लोकसभा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण…
सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के आपदाग्रस्त क्षेत्र नंदानगर घाट (चमोली) का स्थलीय निरीक्षण किया। भीषण अतिवृष्टि के मलवे के कारण रिहाइश और कृषि भूमि को भारी क्षति पहुँची
इस दौरान सांसद अनिल बलूनी ने स्थानीय विधायक भोपाल राम टम्टा और जन प्रतिनिधियों के साथ आपदा से प्रभावित लोगों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों की समस्याओं के शीघ्र निदान को लेकर आश्वस्त किया।

मौके पर मौजूद अधिकारी से राहत एवं बचाव कार्यों का पूरा जायजा लिया और प्राथमिकता से प्रभावितों की मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
सांसद अनिल बलूनी ने आपदा प्रभावितों से कहा कि मैं स्वयं और हमारी सरकार प्रभावित नागरिकों की सहायता और सुरक्षा हेतु तत्परता से कार्य कर रही है।

