शिक्षा व्यवस्था के प्रति सजगता की मिसाल सांसद त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रयास, जल्द लेंगे अंतिम रूप…
शिक्षा के प्रति समर्पण और छात्र हितों के प्रति सजगता… जिसका प्रबल उदाहरण हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्य में स्पष्ट दिखाई दिया, केंद्रीय विद्यालय IDPL ऋषिकेश के लिए वन भूमि हस्तांतरण के विषय में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर मामले की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की…
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने केंद्रीय मंत्री को इस विषय की गंभीरता तथा स्थानीय विद्यार्थियों के हित में इसके महत्व के बारे में बताया, विषय की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने तत्काल संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की।
केंद्रीय विद्यालय हेतु वन भूमि हस्तांतरण पर सहमति प्रदान करते हुए ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता पर लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द इसका लाभ मिल सके।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन देने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का हार्दिक आभार व्यक्त किया।



