नए साल का जश्न मनाने को नैनीताल तैयार, लेकिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को एसएसपी मंजूनाथ टीसी की चेतावनी…
Oplus_131072
नैनीताल पुलिस इस बार 31st के मौके पर हुडदंगियों से सख्ती से निपटेगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पर्यटकों के स्वागत और उनकी सुविधाओं को लेकर तैयारियों का जायज़ा लिया वहीं उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 31st के मौके पर सभी पर्यटकों का नैनीताल में स्वागत है लेकिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले और किसी भी ताकत पर प्रभाव रखने वाले लोग यदि कानून व्यवस्था से खेलेंगे तो उनको किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि नैनीताल जिले में देश-विदेश से सैलानी नए साल के मौके पर जश्न मनाने आते हैं ऐसे में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजने से गुरेज नहीं करेगी।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि नए साल के जश्न को शांतिपूर्वक और सौहार्द पूर्वक मनाए।
